वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:गिल कप्तान, जडेजा उपकप्तान, 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में पहला टेस्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में 15 मेंबर्स को चुना गया। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान चुना गया है। BCCI ने गुरुवार को ट्वीट कर टीम की जानकारी दी। सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा। भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश रेड्डी और एन जगदीसन। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत तीसरे नंबर पर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली यह दो मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। फिलहाल भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की थी। वहीं, वेस्टइंडीज अब तक खेले गए तीनों मैच हारकर छठे स्थान पर है। 7 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज टीम 7 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आ रही है। टीम ने 2018 में आखिरी सीरीज 2-0 से गंवाई थी। यह सीरीज मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल में भारत की पहली होम सीरीज है, वहीं वेस्टइंडीज की घर से बाहर पहली सीरीज। अहमदाबाद में 2 अक्टूबर से पहला टेस्ट शुरू होगा। वहीं 10 अक्टूबर से नई दिल्ली में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम
रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, खैरी पियरी और जोमेल वारिकन। _________________________ स्पोर्ट्स की यह खबरें भी पढ़ें… श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लिया:पीठ की समस्या और दबाव के कारण फैसला लिया; अब वनडे-टी-20 पर फोकस करेंगे मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को सूचित किया है कि वह अब लाल गेंद (रेड-बॉल) क्रिकेट यानी टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहते हैं। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *