दुर्गा पूजा का त्योहार 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसे लेकर रांची शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रात: 8 से दूसरे दिन प्रात: 4 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। भारी वाहनों के लिए लॉ यूनिवर्सिटी के पास, बोड़ेया रिंग रोड के पास, बीआईटी रिंग रोड के पास, खेलगांव से कोकर मार्ग पर, दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली मार्ग, दुर्गा सोरेन चौक से मकचुंद टोली मार्ग, रामपुर के पास, खरसीदाग के पास, ब्रिजफोर्ड के पास, सतरंजी स्कूल के पास, बिरसा चौक के पास और शहीद मैदान के पास ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। वहीं शहर में भी कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिदिन शाम 4 बजे से लेकर दूसरे दिन प्रात: 4 बजे तक वर्जित रहेगा। सुजाता चौक की ओर से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट-जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स तक ही आ सकेंगे। रातू से आने वाली गाड़ियां पहाड़ी मंदिर रोड होकर आ सकेंगी पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट रातू रोड की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक और वहां से हरमू चौक की ओर होगा। हरमू की ओर से किशोरगंज होकर रातू रोड की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा। इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर मोड़ से मीनाक्षी सिनेमा मोड़ व रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जाएंगे। हरमू बाइपास रोड की ओर से पिस्का मोड़ की ओर जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास से पीपरटोली होकर कटहल मोड़, हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की ओर जाएंगे। लालपुर से कोकर मार्ग रहेगा वन वे कांके रोड से कचहरी की ओर आने वाली छोटी गाड़ियां जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड होकर कचहरी तक, लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाड़ियां जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातू रोड से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड तक ही आ सकेंगी। लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन वे रहेगा। सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर वाहन जाएंगे। आवश्यक सामग्री की गाड़ियां सुबह 4 से 8 बजे तक चलेंगी शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बूटी मोड़ होते हुए कांटाटोली या जमशेदपुर की ओर जा सकती हैं। शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच ही आ-जा सकेंगी। यहां वाहन पार्क कर सकेंगे


