मुढ़ीपार| खैरागढ़ ब्लाक के ग्राम मुढ़ीपार मे 27 सितम्बर शनिवार को जय मां सरस्वती युवा समिति व समस्त ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सामूहिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15001, द्वितीय 7001, तृतीय 5001, चतुर्थ 3001, पंचम 2001, षष्टम 1501, सप्तम 1001 व युगल वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5001, द्वितीय 3001, तृतीय 2001, चतुर्थ 1001, पंचम 701 रुपए रखा गया है। वहीं एकल वर्ग मे प्रथम पुरस्कार 3001, द्वितीय 2001, तृतीय 1001, चतुर्थ 701, पंचम 501 रुपए रखा गया है। आयोजन समिति के पुष्पेंद्र साहू ने बताया इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की है।


