पालमपुर में कार से 1.29 किलो चरस बरामद:तीन युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट, कुल्लू के रहने वाले हैं आरोपी

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बीते 24 सितंबर की रात को पालमपुर में एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चढ़ियार चौक के पास उद्यान विभाग के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार (नंबर HP01K-6876) ) से 1 किलो 29 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को मौके पर गिरफ्तार किया। यह घटना कल रात 10 बजे के करीब हुई। कुल्लू के रहने वाले तीनों युवक तीनों आरोपी सुनील कुमार (33) बेटा गोपाल दास, नरेन्द्र ठाकुर (19) बेटा वीर सिंह, सुनील कुमार (25) बेटा सुखराम कुल्लू जिले के कहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की नकेल नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कांगड़ा पुलिस सख्ती से नकेल कस रही है। इसके लिए जिला पुलिस लगातार गश्त, चौराहों पर नाके बंदी और ट्रैफिक चेकिंग कर रही है। इसी नशा विरोधी अभियान के चलते कांगड़ा पुलिस की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता पाई। SP कांगड़ा ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *