पेरेंट्स बोले- बच्चियों को शर्ट उठाने का कहता था टीचर:पूछता था- कोई फीलिंग आ रही; आरोपी की सफाई- महिला शिक्षक ने बहकाया

भोपाल में बरखेड़ी के सीएम राइज रशीदिया स्कूल में छात्र-छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोपी टीचर के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी और शिकायत करने वालों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पेरेंट्स का कहना है कि बच्चियों को टीचर शर्ट उठाने के लिए कहता था। पूछता था कि कैसा लग रहा है, कोई फीलिंग आ रही है? 6वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी टीचर आशुतोष पांडेय ने उनकी बेटी को शर्ट उठाने के लिए कहा था। इस डर से उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। दो दिन स्कूल नहीं गई, तो इसकी वजह पूछी, तब उसने टीचर की करतूत बताई। स्कूल में इसकी शिकायत करने पहुंचे, तो गेट बंद कर दिया गया। किसी ने भी सुनवाई करने से इनकार कर दिया। आरोपी टीचर इस तरह की हरकत दूसरे छात्रों के साथ भी कर चुका है। उधर, आरोपों पर टीचर का कहना है कि उनसे रंजिश का बदला लिया जा रहा है। टीचर पर अभद्रता के आरोप सामने आए
डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला का कहना है- स्कूल के बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने टीचर पर अभद्र बर्ताव के आरोप लगाए हैं। छेड़छाड़ जैसे आरोप स्पष्ट तौर पर किसी ने नहीं लगाए हैं। बच्चों के परिजन की ओर से जहांगीराबाद पुलिस ने शिकायती आवेदन रिसीव किया है। उन्होंने आगे कहा- शिक्षक बोले- महिला टीचर ने परिजनों को बहकाया
पुलिस को दिए बयान में आरोपी शिक्षक आशुतोष पांडेय ने कहा- स्कूल की महिला टीचर से पुराना विवाद है। उन्होंने मुझे फंसाने की नीयत से पूरा षड्यंत्र रचा है। उनके खिलाफ पूर्व में कई शिकायतें की जा चुकी हैं। 6वीं कक्षा की टीचर नहीं आई थी, उन्हें क्लास लेने भेजा गया। इसी का फायदा उठाकर महिला टीचर ने बच्चों के परिजनों को बहकाया और मेरे खिलाफ इस तरह के बयान दिलावाए हैं। घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भोपाल के सीएम राइज स्कूल में छेड़छाड़, टीचर हिरासत में भोपाल के बरखेड़ी स्थित सीएम राइज रशीदिया स्कूल में स्टूडेंट्स के परिजन ने गुरुवार सुबह हंगामा किया था। पेरेंट्स ने टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक आशुतोष पांडेय को हिरासत में ले लिया था। टीचर को स्कूल से निकालते समय भीड़ ने हमला करने की कोशिश भी की। बच्चों के परिजन ने चप्पल से पीटने का प्रयास किया। इस मामले में परिजन शिकायत दर्ज कराने जहांगीराबाद थाना पहुंचे थे। मामले में अब तक तीन पीड़ित बच्चों के परिजन सामने आए हैं। उनका दावा कि कई अन्य बच्चों के साथ भी आरोपी टीचर गंदी हरकत कर चुका है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *