शाजापुर में सर्द हवाओं ने ढाया सितम:शीतलहर के कारण बदला स्कूलों का समय, चार दिनों से 7 डिग्री पर न्यूनतम तापमान

शुक्रवार सुबह से शाजापुर में सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। दिन और रात दोनों समय ठंड का अहसास गहराता जा रहा है। लोगों को राहत पाने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। शुक्रवार को शीतलहर के कारण लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। मौसम विभाग की जानकारी मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। स्कूलों का समय बदला गया सर्द हवाओं और शीतलहर के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर बताया कि शाजापुर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 9 बजे के बाद शुरू होंगी। यह निर्णय बच्चों की सेहत और ठंड के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश फिलहाल आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *