सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस कर्मचारी की गवाही:मानसा कोर्ट में पेश नहीं हो सके पिता बलकौर सिंह, सेहत खराब होने की दी अर्जी

मानसा की अदालत में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले की शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी की गवाही दर्ज की गई। मामले के आरोपी दीपक मुंडी को कोर्ट में पेश किया गया। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह स्वास्थ्य कारणों से पेश नहीं हो पाए, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 17 अक्टूबर 2025 तय की है। बता दें कि, यह मानसा का एक बहुचर्चित मामला है। गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को आज गवाही के लिए अदालत में उपस्थित होना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते वे नहीं आ सके। उन्होंने कोर्ट में अपनी अनुपस्थिति के लिए अर्जी लगाई थी। सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले के वकील एडवोकेट सतिंदर पाल सिंह मित्तल ने जानकारी दी कि आज पुलिस कर्मचारी मनप्रीत सिंह की महत्वपूर्ण गवाही हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी दीपक मुंडी को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश किया गया था। अदालत ने मूसेवाला को कत्ल करने वाले शूटरों को पेश करने के आदेश दिए थे, लेकिन बलकौर सिंह की खराब सेहत के कारण शूटरों को भी पेश नहीं किया जा सका। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर 2025 को माननीय अदालत में होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *