हिमाचल प्रदेश में स्कॉलरशिप लिस्ट जारी:80 हजार रुपए सालाना मिलेगा, 465 से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों को लाभ

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं (10+2) विज्ञान संकाय के मेधावी छात्रों के लिए भारत सरकार की INSPIRE स्कॉलरशिप की पात्रता सूची जारी कर दी है। यह स्कॉलरशिप उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसमें छात्रों को हर साल 80 हजार रुपए मिलेंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने डॉ. शर्मा ने छात्रों से बिना किसी देरी के स्कॉलरशिप के लिए जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है। किन छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप? हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जिन्होंने मार्च 2025 में हुई 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय में कुल 465 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इसके तहत पात्र छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए हर एक साल में ₹80,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कहां चेक करें स्कॉलरशिप से जुड़ी जानकारी? पात्र परीक्षार्थियों की सूची और संबंधित एडवाइजरी नोट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध है। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। छात्र एडवाइजरी नोट में दिए गए वेबसाइट लिंक के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड कार्यालय की ओर से सभी पात्र मेधावी छात्रों को उनके पते पर भी सूचना पत्र भेजे जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *