पंजाब के लुधियाना में शिवा जी नगर इलाके में कुत्तों ने खूब आंतक मचाया हुआ है। इलाके के कुत्ते हलक चुके है जिस कारण वह पिछले दो दिनों राहगीर 20 से 25 लोगों को काट चुके है। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी है जो इलाके के नहीं है जो बाहरी है। कुत्ते के काटने घटनाओं को बाद लोगों में सहम है। इलाके की कई सीसीटीवी वीडियो भी दो दिनों से सामने आई है जिसमें कुत्ते बच्चे और एक्टिवा सवार व्यक्ति पर अटैक करते नजर आए। एक महिला की तो टांग की कुत्ते ने बुरी तरह से नोच डाली। घर के बाहर कुत्ते ने किया अटैक जानकारी देते हुए घायल महिला किरन ने कहा कि वह पहले घर के अंदर बैठी थी लेकिन उसका मन घबराने लगा जिस कारण वह गली में आकर बैठ गई। तभी अचानक एक कुत्ता आया जिसने उस पर अटैक कर दिया। कुत्ते ने उसकी टांग बुरी तरह से नोच ली। किरन ने कहा कि जिस कुत्ते ने काटा है उसे मोहल्ले में पहली बार देखा है। प्रशासन से मांग है कि इन कुत्तों को मोहल्ले से उठाया जाए। अभी तक 20 से 25 लोगों को कुत्ते काट चुके है। इलाका निवासी कमल कुमार ने कहा कि अभी तक न्यू शिवा जी नगर में 9 से 10 लोगों को कुत्तों ने काटा है। हलके हुए कुत्तों की समस्या को लेकर पार्षद पति सिमरजीत सिंह को सूचना दी। उन्होंने निगम प्रशासन को शिकायत दी जिसके बाद आज निगम की टीमों ने काफी कुत्तों को पकड़ा है। इलाके के हालात यह बन गए है कि लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे है। 3 वार्डों में कुत्तों ने किया लोगों पर अटैक-पार्षद पति सिमरजीत सिंह पार्षद पति सिमरजीत सिंह ने कहा कि आस-पास के 3 वार्डों में कुत्तों ने लोगों को शिकार बनाया है। कुत्तों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया है। जिस किसी व्यक्ति को कुत्ते के काटने पर उपचार करवाने में दिक्कत आ रही है वह हमारे दफ्तर आए हम इलाज करवाएंगे। पता चला है कि कुत्तों ने बीती रात से सुबह तक 20 से अधिक लोगों को काट चुका है। आज सुबह उन कुत्तों को निगम टीम ने पकड़ा है जो हलक कर लोगों पर अटैक कर रहे थे।


