झोझा जलप्रपात में दुर्गा प्रतिमा मिलने का दावा:बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, प्रशासन कर रहा जांच

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रसिद्ध झोझा जलप्रपात में मां दुर्गा की प्रतिमा मिलने का दावा किया गया है। स्थानीय ग्रामीण मंगल सिंह ने यह दावा किया है, जिसके बाद से जलप्रपात क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंगल सिंह के अनुसार, उन्हें सपने में जलप्रपात क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा दबी होने का संकेत मिला था। इसके बाद वे गांव के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और लगभग तीन से चार फीट गहराई तक खुदाई की। ग्रामीणों का दावा है कि इस खुदाई के दौरान मां दुर्गा की एक छोटी प्रतिमा मिली। दुर्गा प्रतिमा मिलने के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु प्रतिमा मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात स्थल पर पहुंचने लगे हैं। मिली हुई मूर्ति को एक चट्टान पर स्थापित किया गया है, जहां ग्रामीण श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पहले यह स्थान केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता था, अब यह धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है। प्रशासन ने प्रतिमा मामले की जांच शुरू की प्रतिमा मिलने पर मंगल सिंह ने इसे चमत्कार बताया है। समिति अध्यक्ष कैलाश कुमार ने कहा कि इस स्थान को अब धार्मिक महत्व मिल गया है। एक अन्य ग्रामीण श्रवण ने भी प्रतिमा मिलने को गांव के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया। हालांकि, प्रतिमा के ऐतिहासिक या धार्मिक महत्व की प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *