हिमाचल में अगले 5 दिन खिलेगी धूप:तापमान हुई बढ़ोतरी; दो-तीन दिन में पूरी तरह वापस होगा मानसून

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों से मानसून विड्रा हो चुका है। अब किन्नौर जिला के अलावा कुल्लू व शिमला के कुछ भागों में मानसून एक्टिव बचा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन में मानसून पूरे प्रदेश से विदा हो सकता है। आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अगले 6 दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में उछाल आएगा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। आमतौर पर ठंडे रहने वाले केलांग के तापमान में सबसे ज्यादा 5.9 डिग्री का उछाल आने के बाद यहां का पारा 23.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कल्पा के तापमान में भी सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 25.9 डिग्री, सोलन का 4 डिग्री उछाल आने के बाद 31.4 डिग्री, शिमला का 3.7 डिग्री बढ़ने के बाद 26.4 डिग्री, सोलन का 4 डिग्री उछाल के साथ 31.4 डिग्री, मनाली का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है। न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से ज्यादा इसी तरह न्यूनतम तापमान भी अधिकांश शहरों में सामान्य से ज्यादा चल रहा है। मनाली के रात के तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 5.7 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। मानसून सीजन में 42% अधिक बारिश वहीं मानसून सीजन (1 जून 24 सितंबर) में सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में 723.1 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 1023.4 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। शिमला में नॉर्मल से 99 प्रतिशत ज्यादा और कुल्लू में समान्य से 97 प्रतिशत अधिक बादल बरसे हैं। मानसून सीजन मं 4881 करोड़ की संपत्ति नष्ट इस मानसून सीजन में 4881 करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट हुई है। इस दौरान 454 लोगों की जान गई है, जबकि 50 लोग लंबे समय से लापता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *