छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष और मंत्री को घोषणा हुई। प्रांत अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत दोबारा अध्यक्ष और केतन चतुर्वेदी प्रांत मंत्री के रूप में 2024-25 के लिए निर्वाचित हुए हैं। घोषणा गुरुवार को अभाविप मध्यभारत प्रांत कार्यालय, भोपाल से की गई। अभाविप के प्रांत कार्यालय से निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपक पालीवाल द्वारा जारी दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। दोनों पदाधिकारी दिनांक 19 से 21 दिसम्बर को आयोजित के 57वें प्रांत अधिवेशन गुना में पदभार ग्रहण करेंगे। केतन चतुर्वेदी वर्तमान में नर्मदापुरम विभाग के विभाग संगठन मंत्री हैं। उनका केन्द्र बैतूल है। संगठन कार्य में विभिन्न नवाचार के माध्यम से कार्यविस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


