कोटा में किसानों का फूटा गुस्सा:संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा; कहा- MSP पर धान खरीदी नहीं हुई तो मंडियों का करेंगे घेराव

कोटा में किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP से कम दामों पर धान की खरीद के विरोध में किसान संघ ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने राज्य सरकार के नाम संभागीय आयुक्त को चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा है। मंडियों में फसल का उचित भाव नहीं मिल रहा किसान नेता गिरिराज गौतम ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र में इस बार करीब एक लाख बीघा जमीन पर धान की फसल हुई है, लेकिन मंडियों में किसानों को उनकी फसल का उचित भाव नहीं मिल रहा। इससे किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। किसानों ने साफ कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र प्रबंध नहीं किए तो वे मंडियों का घेराव करेंगे और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसान समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक दशरथ ने कहा कि भारत की आत्मा गांव और किसानों में बसती है, ऐसे में सरकार का यह रवैया किसानों के साथ अन्याय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मंडियों के घेराव की चेतावनी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि MSP पर धान खरीद सुनिश्चित नहीं हुई तो प्रदेशभर में मंडियों को बंद कराया जाएगा और सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने साफ कहा जिम्मेदारी सरकार की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *