रायगढ़ में भालू ने ग्रामीण पर किया हमला:छाती और पीठ पर मारा पंजा, मंदिर जाते समय हुई घटना, 3 दिनों में दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर से भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण अपने साथी के साथ पैदल जंगल किनारे रास्ते से मंदिर जा रहा था। तभी अचानक भालू ने उसके पीठ और छाती पर जोरदार पंजा मार दिया। इससे ग्रामीण घायल हो गया। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जामगांव सर्किल के देवबहाल का रहने वाला सुखराम राठिया 65 साल शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने साथी के साथ पैदल अड़बहाल और झारगुड़ा के बीच बंजारी मंदिर पूजापाठ के लिए जा रहा था। तभी कक्ष क्रमांक 952 PF जंगल के किनारे रास्ते के पास पहुंचे थे कि अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। पहले छाती में फिर पीठा पर पंजा मारा। जिसे देखकर उसका साथी चिल्लाने लगा। इससे भालू उसे वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद मामले की सूचना परिसर रक्षक को दी गई। ऐसे में परिक्षर रक्षक तत्काल मौके पर पहुंचा और उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका ईलाज कराया गया। 3 दिन में 2 बार भालू का हमला
जामगांव सर्किल में दूसरी बार भालू के हमले से ग्रामीण घायल हुआ है। इससे पहले बुधवार को बलभद्रपुर मंे भालू ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर हमला किया था। घटना के बाद वन अमला द्वारा आसपास के गांव में मुनादी करायी गई है और अकेले जंगल जाने से मना किया जा रहा है। ताकि कोई बड़ा नुकसान न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *