मस्जिद में मौलवी ने लड़की से छेड़छाड़ की:पलवल में धर्म परिवर्तन की कोशिश की, कलावा काटा, तिलक मिटाया; गांव में तनाव, पुलिस तैनात

हरियाणा के पलवल में मौलवी ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बंधक बना लिया। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उसके धर्म परिवर्तन की तैयारी करने लगा। उसने लड़की के हाथ से कलावा-राखी काट दी और माथे पर लगा तिलक भी मिटा दिया। हालांकि एन वक्त पर लड़की के पिता उसे ढूंढते हुए मस्जिद तक पहुंच गए, जिसके बाद वह उसे किसी तरह छुड़ाकर घर ले आए। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मस्जिद के बाहर पुलिसबल बाहर तैनात किया गया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मौलवी सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौलवी को पकड़ लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। DSP नरेंद्र खटाना के मुताबिक लड़की के पिता का कहना है कि आरोपी कई महीनों से उनकी लड़की को धमका रहा था। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद मांगी है। अब पढ़िए क्या था पूरा मामला… पिता बोले- रोजाना यज्ञ करती है लड़की
लड़की के पिता का कहना है कि बेटी करीब 10 साल से रोजाना यज्ञ करती है। पूजा-पाठ के बाद तिलक लगाती है। अपने घर के साथ दूसरे के घरों में भी 100 से अधिक यज्ञ कर चुकी है। वह खुद गांव की चौपाल में रोजाना बच्चों से यज्ञ कराते हैं। इसी कारण मौलवी ने उनकी बेटी को निशाना बनाया है। DSP बोले- मौलवी से थाने में पूछताछ की
DSP नरेंद्र खटाना ने बताया कि इस संबंध में नाबालिग के पिता की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रात को ही नाबालिग और मौलवी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने में ले आई थी। गांव में भी पुलिस निगरानी रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *