मंडला में अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग:घर और गृहस्थी का सामान जलकर राख, निवास थाने के बस्तरा गांव की घटना

गुरुवार रात मंडला जिले के निवास थाना अंतर्गत ग्राम बस्तरा के एक कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत 100 डायल और फायर ब्रिगेड को सूचित किया लेकिन दमकल के मौके पर पहुंचने तक आग पूरी तरह से घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। मकान मालिक घर पर नहीं थे घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने के समय मकान मालिक गेंद लाल मार्को (52) पिता फगुनी सिंह घर में मौजूद नहीं थे। गेंद लाल मार्को बीजाडांडी राजस्व क्षेत्र के पौड़ी नगरार के पटवारी हैं और अपने परिवार के साथ निवास में रहते हैं। ग्रामीणों की ओर से आग लगने की सूचना मिलने पर वे गांव पहुंचे। लेकिन तब तक मकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रशासन और पुलिस को सूचना गेंद लाल मार्को ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों तथा नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *