लुधियाना में नाबालिग से बरामद अवैध पिस्तोल और नकदी:सहपाठियों के सामने शेखी बघारने के लिए 14 हजार में खरीदा,11वीं कक्षा का है स्टूडेंट

पंजाब के लुधियाना में गन कल्चर का असर नाबालिगों पर भी दिखने लगा है। एक चौंकाने वाले मामले में, पुलिस ने 16 वर्षीय लड़के को अवैध पिस्तौल रखने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से .32 बोर की पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और 50,000 रुपए नकद बरामद किए हैं। 11वीं कक्षा का है आरोपी स्टूडेंट पुलिस के अनुसार, लड़का हैबोवाल के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। पूछताछ में लड़के ने बताया कि उसने यह हथियार 14,000 रुपए में एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदा था ताकि वह अपने सहपाठियों के सामने शेखी बघार सके। लड़के ने यह भी बताया कि उसके पास जो नकदी थी, वह उसकी मां की है। गुप्त सूचना पर सब्जी मंडी में पुलिस ने की चैकिंग मामले की जांच कर रहे एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हैबोवाल की सब्जी मंडी के पास लड़के को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्तौल, कारतूस और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने लड़के के खिलाफ पीएयू पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत एफआईआर दर्ज की है। एएसआई ने बताया कि पुलिस अब उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिसने नाबालिग को हथियार बेचा। लड़के के पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद नकदी वास्तव में उसकी मां की है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *