पंजाब के लुधियाना में कई जगहों पर दशहरा मेला आयोजित किया जा रहा है। कई बार मेलों में सुरक्षा को ध्यान में ना रखते हुए झूले आदि लगाए जाते है जिस कारण करंट लगने या झूला पलटने जैसी घटनाएं हो जाती है। इस बार दशहरा पर्व से पहले ही प्रशासन द्वारा मेला आयोजकों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने आज विशेष कमेटी का गठन किया है जिसमें 8 सदस्य होगे जो शहर में आयोजित किए जा रहे मेलों की चैकिंग करेंगे। मेले के सेफ्टी सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। जिसके पास सर्टिफिकेट होगी वहीं मेला चला सकेगा अन्यथा मेले को चलाने की अनुमति नहीं मिलेगी। कमिश्नर जैन ने इस कमेटी में संबंधित उप-मंडल मजिस्ट्रेट जिला लुधियाना को चेयरमेन, कमिश्नर आफ पुलिस लुधियाना शहरी और देहाती के नुमाइंदे को सदस्य, सिविल सर्जन सदस्य, फायर अफसर सदस्य, बिजली मंडल के कार्यकारी इंजीनियर सदस्य, कार्यकारी सदस्य पीएसपीसीएल सदस्य और जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज को सदस्य नियुक्त किया है। इन अधिकारियों को स्पष्ट रूप से आदेश दिया है कि शहर के समस्त मेलों की सूची बनाकर इनकी रिपोर्ट 28 सितंबर तक तैयार की जाएगी।


