ग्वालियर में गांजा डिलीवरी करने आया तस्कर पकड़ाया:थैले में 400 ग्राम गांजा बरामद; डिलीवरी देने से पहले पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर पुलिस ने गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को आदित्यपुरम स्थित श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर से करीब 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्कर को हिरासत में लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उसके अन्य साथियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। यह है पूरा मामला महाराजपुरा थाना के एडिशनल एसपी कृष्ण लालचांदनी ने बताया कि, सूचना मिली थी कि एक तस्कर बड़ी मात्रा में गांजा बेच रहा है। सूचना पर महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पुलिस चेकिंग के दौरान आदित्यपुरम स्थित श्मशान घाट के पास पहुंची तो एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखते ही वापस लौटने लगा। पुलिस ने शंका के आधार पर उसे रोकने का प्रयास किया तो वह थैला फेंककर भागने लगा। पुलिस जवानों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। करीब 400 ग्राम गांजा बरामद तस्कर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपना नाम भूपेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र किलेदार सिंह गुर्जर निवासी रसूलपुर थाना महाराजपुरा बताया। उसके थैले की तलाशी में करीब 400 ग्राम के लगभग गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांजे की खेप करता था सप्लाई पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह गांजे की खेप लेकर आता था और शहर में इसकी सप्लाई देता है। ऐसा वह कई बार कर चुका है और इससे पहले वह दो बार गांजे की सप्लाई करके जा चुका है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि इससे पहले उसने कहां-कहां पर गांजा सप्लाई किया है। जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। मामले को लेकर महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि- एक तस्कर को महाराजपुरा थाना पुलिस ने गांजे के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया तस्कर गांजे की खेप लेकर आता है और शहर में खपाता है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *