यूपी की बड़ी खबरें:नोएडा में लोन कंपनी से एक करोड़ का गोल्ड चोरी, महिला मैनेजर पर FIR

नोएडा के सेक्टर-18 में गोल्ड लोन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के ब्रांच से महिला मैनेजर ने एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। बाद में युवती नौकरी छोड़कर चली गई। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवती की करतूत कैद हो गई। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शिकायत मिलने के एक महीने बाद सहायक ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर सुसाइड किया; 3 बच्चों की मां के पति ने दी थी धमकी, विवाद के बाद दोनों ने उठाया कदम वाराणसी में प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में बढ़ते कलह के बीच 3 बच्चों की मां ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। इसकी जानकारी होने पर उसके प्रेमी ने भी कीटनाशक खा लिया। खेत पर एक युवक को अचेत हालत में आसपास के किसानों देखा तो अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी के बाद पति ने युवक को धमकी दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर मुरादाबाद में जमीन के विवाद में फैक्ट्रीकर्मी की हत्या:चचेरे भाई ने लाठी से गला दबाकर मारा, पिता को चादर से चारपाई पर बांध दिया मुरादाबाद में जमीन के विवाद में एक फैक्ट्रीकर्मी की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप चचेरे भाई पर लगा है। परिजनों का कहना है कि जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने लाठी से गला दबाकर तहेरे भाई को मार डाला। वारदात के वक्त मौके पर मौजूद मृतक के पिता को हत्यारोपी और उसके साथियों ने चादर से चारपाई पर बांधकर डाल दिया। ताकि वो जान बचाने में बेटे की मदद न कर सके। घटना छजलैट थाना क्षेत्र के गांव चेतरामपुर की है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *