भरतपुर। गांव पक्का बाग निवासी वीरेंद्र सिंह सैनी के पुत्र मनीष कुमार को सांकेतिक भाषा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में दिया गया। मनीष कुमार सैनी लंबे समय से मूक-बधिर लोगों के लिए सांकेतिक भाषा के माध्यम से शिक्षा और संचार एवं उनके कार्य कौशल को बढ़ावा देने में कार्य कर रहे थे। मनीष कुमार ने बताया कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे बधिर समुदाय और मेरे पिता का है। मैंने पिता को देखकर ही मैंने मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए काम करना शुरू किया।


