भास्कर न्यूज | भरतपुर महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा सभी वाल्मीकि बस्तियों के सहयोग से प्राचीन शिव मंदिर कमेटी गुलाल कुण्ड पापड़ी मोहल्ला के तत्वावधान में 6 अक्टूबर को निकाली जाएगी। जबकि मूर्ति का अनावरण 5 अक्टूबर को होगा। शोभायात्रा को भरतपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। शोभायात्रा कुम्हेर गेट से लक्ष्मण मंदिर, चौबुर्जा, मथुरा गेट होते हुए प्राचीन शिव मंदिर वाल्मीकि आश्रम गुलाल कुण्ड स्थित वाल्मीकि बस्ती पर सम्पन्न होगी। जिसके मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष गर्ग विधायक भरतपुर होंगे। वाल्मीकि जन्मोत्सव के संदर्भ में 3 दिवसीय कार्यक्रम तय किया हैं। जिसमें 5 अक्टूबर को गुलाल कुण्ड पापड़ी मोहल्ला में प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह 8 बजे वाल्मीकि मूर्ति का अनावरण डॉ. सुभाष गर्ग द्वारा किया जाएगा। वाल्मीकि समाज द्वारा वाल्मीकि आश्रमों पर मूर्तियों का दुग्धाभिषेक कर 6 अक्टूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 7 अक्टूबर को गुलाल कुण्ड वाल्मीकि आश्रम पर भजन संध्या रात 9 बजे से होगी।


