छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा कार्यक्रम में यू-ट्युबर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा को बुलाया जा रहा है। जिसका हिंदुवादी संगठन ने विरोध किया है। उनका कहना है कि दोनों ही कलाकार विवादित है। वे अश्लीलता फैलाते हैं। उनका कार्यक्रम में अंबिकापुर में नहीं होने देंगे। जानकारी के मुताबिक, एल्विस का कार्यक्रम आज यानि 27 सितंबर को है। आयोजन समिति ने एल्विस के साथ फोटो खिंचाने के लिए अलग से 11 हजार चार्ज रखा है। वहीं, अंजली अरोड़ा का कार्यक्रम 28 सितंबर को है। हिंदू संगठन आज दोनों कलाकारों का पुतला जलाकर विरोध जताएंगे। दोनों कलाकारों का जलाएंगे पुतला नवरात्र के अवसर पर अंबिकापुर में भी डांडिया एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। निजी होटलों में जिन बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, उनमें फिल्म स्टार गोविंदा, यू-ट्यूबर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विस यादव व अंजली अरोड़ा भी शामिल हैं। हिंदुवादी संगठनों ने दोनों कलाकारों के कार्यक्रम का विरोध कर पुतला जलाने की बात कही है। एल्विस यादव का कार्यक्रम शनिवार को होटल पर्पल आर्किड में आयोजित किया गया है। यह पर्पल संग जस्ट डांडिया कार्यक्रम में रायपुर के बैंड और छत्तीसगढ़ के डांस कलाकारों को भी बुलाया गया है। अंजली अरोड़ा का कार्यक्रम 28 सितंबर को सरगवां पैलेस में आयोजित किया गया है। इसके आयोजक निजी संस्था है। दोनों कलाकारों के कार्यक्रम का हिंदुवादी संगठनों ने विरोध किया है। हिंदुवादी संगठन शनिवार को दोनों का पुतला दहन करेंगे। पुतला दहन, होटल में करेंगे विरोध हिंदुवादी संगठनों ने सरगुजा एसपी और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर एल्विस यादव और अंजली अरोड़ा के कार्यक्रम के विरोध का ऐलान किया है। अश्लीलता फैलाते हैं, नहीं होने देंगे कार्यक्रम संगठन से जुड़े युवाओं ने कहा कि दोनों कलाकार सोशल मीडिया में विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं। वे अश्लीलता फैलाते हैं। ऐसे कलाकारों का कार्यक्रम अंबिकापुर में नहीं होने देंगे। डांडिया एवं गरबा का धार्मिक महत्व है और ऐसे अश्लीलता फैलाने वालों का यहां कोई काम नहीं है। मंहगे पास, फोटो खींचवाने का अलग से रेट एल्विस यादव एवं अंजली अरोड़ा के कार्यक्रम के लिए सोशल मीडिया पर कई दिनों से प्रचार चल रहा है। मंहगे दरों पर पास भी बेचे जा रहे हैं। इसके साथ ही कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के अलग से पैसे लगेंगे। इन कलाकारों के कार्यक्रम के विरोध के बाद प्रशासन भी सतर्क है। एल्विस यादव को करीब 17 लाख रुपए और अंजली अरोड़ा को 10 लाख देकर यहां बुलाया जा रहा है। विरोध के बाद आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बन गई है।


