बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के साथ ही विवाद बढ़ने लगा है। बाड़मेर, बायतु और बालोतरा में जगह-जगह मेवाराम जैन के कथित अश्लील फोटो के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है- बाड़मेर हुआ शर्मसार, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी बाड़मेर की कांग्रेस, बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं -जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा…। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गफूर अहमद ने कहा- यह मामला मेरे नॉलेज में नहीं है। मामले को लेकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने कहा- जब कोर्ट ने इन सबको फेक बताते हुए क्लीन चिट दे दी है। इसके बावजूद मेरे विरोधियों ने पोस्टर लगाए हैं। यह नीचता की पराकाष्ठा है। उधर, सुबह-सुबह नगर परिषद को इस घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन पोस्टर-होर्डिंग हटाए गए। नगर परिषद कमिश्नर सुरेंद्र सिंह राजावत ने बताया- नगर परिषद से कोई परमिशन नहीं ली गई। हमारी जानकारी में आने के बाद पोस्टर हटा दिए हैं। बिना परमिशन ये पाेस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। मेवाराम जैन के वकील सुल्तान सिंह ने बताया कि कोर्ट से पूर्व विधायक मेवाराम जैन को क्लीन चिट मिल गई है। किसी ने दुर्भावनावश ये पोस्टर लगाए हैं। आपत्तिजनक पोस्टर शहर में लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में रिपोर्ट देंगे। पहले ये तस्वीरें देखिए… बाड़मेर में नेहरू नगर, और नेहरू नगर के ओवरब्रिज, सिणधरी सर्किल, कॉलेज रोड, केंद्रीय बस स्टैंड समेत शहर के मुख्य चौराहों पर आपत्तिजनक पोस्टर-होर्डिंग लगाए गए थे। 20 महीने रहे थे पार्टी से निष्कासित
पूर्व विधायक मेवाराम जैन आज (शनिवार) बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। मेवाराम जैन को 7 जनवरी 2024 को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया था। करीब 20 माह तक पार्टी से बाहर रहे और अब कांग्रेस में वापसी हो गई है। 22 सितंबर को अनुशासन कमेटी में निर्णय के बाद जैन की वापसी होने की खबर मिली तो 24 सितंबर को ही कई नेता दिल्ली पहुंच गए थे। 2023 में दर्ज हुआ था गैंगरेप का मामला
पूर्व विधायक मेवाराम के खिलाफ एक महिला ने 20 दिसंबर 2023 को जोधपुर में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो सहित 18 धाराओं में मामला दर्ज किया था। पीड़ित का यह भी आरोप था कि जब मेवाराम विधायक थे तो रसूख के दम पर उन्होंने कार्रवाई नहीं होने दी। जनवरी में पार्टी से निकाले गए थे
इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 5-6 जनवरी 2024 की रात 12 बजे पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसमें उन्होंने लिखा- मेवाराम के अनैतिक कार्य से स्पष्ट होता है कि उन्होंने कांग्रेस के संविधान के खिलाफ आचरण किया है। पूर्व विधायक का महिला के साथ 5 जनवरी को भी सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर हुआ था। तीन बार जीते चुनाव
पूर्व विधायक मेवाराम जैन को कांग्रेस ने चार बार टिकट देकर चुनाव लड़वाया था। तीन बार लगातार विधायक बनने के बाद साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मेवाराम जैन निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. प्रियंका चौधरी से चुनाव हार गए थे। — मेवाराम जैन के कथित अश्लील वीडियो की यह खबर भी पढ़िए… रेपकांड में फंसे पूर्व विधायक के दो वीडियो आए सामने!:पीड़िता ने FIR में किया था अश्लील क्लिप का जिक्र; मेवाराम समेत 9 आरोपी बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन और आरपीएस आनंद सिंह राजपुरोहित समेत 9 लोगों के खिलाफ पॉक्सो व अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुए मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने FIR में 2 अश्लील वीडियो का जिक्र किया था। (पढ़ें पूरी खबर)


