नवरात्रि में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया। इनवेस्टर्स वर्ल्ड रिएलिटी के बैनर तले ‘डांडिया नाइट’ का आयोजन 29 सितंबर को जयपुर के मानसरोवर में होगा। टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन (महाभारत फेम) और चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर पुनीत सोनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गरबा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन सांगानेर थाना निवासी युवा नेता हनुमान सैनी लाड़का ने सीताबाड़ी में पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि नवरात्र के पवित्र दिनों में यह उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जो आस्था और युवाओं के उत्साह को दर्शाता है। ‘डांडिया नाइट’ का आयोजन 29 सितंबर, सोमवार को शाम 7 बजे से गोल्डन वेन्यू मैरिज गार्डन, मानसरोवर (सेंट विल्फ्रेड्स कॉलेज, पटेल मार्ग, न्यू सांगानेर रोड के सामने) में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संगीत, डांस, सेल्फी प्वाइंट, फूड स्टॉल्स, गेम्स और सरप्राइज गिफ्ट्स जैसी कई आकर्षक गतिविधियां शामिल होंगी। टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन (महाभारत फेम) और चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर पुनीत सोनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आरजे रोहित कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को स्पेशल टाइटल प्राइज दिए जाएंगे। इनमें बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट कपल डांस, बेस्ट ड्रेस अप किड्स, बेस्ट ड्रेस अप कपल और बेस्ट ड्रेस अप ग्रुप जैसी श्रेणियां शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम जयपुरवासियों को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर देगा और परिवार के साथ एक यादगार शाम बिताने का अवसर प्रदान करेगा।


