राजसमंद के कुंवारिया जोहिड़ा भेरूजी मेले का समापन:राठौड़ बोले- ये मेला व्यापारिक और सांस्कृतिक धरोहर

राजसमंद में कुंवारिया में आयोजित जोहिड़ा भेरूजी बावजी का 64वां पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेला शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, पूर्व प्रधान शांतिलाल कोठारी, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह, कुंवारिया प्रशासक सरपंच ललित श्री माली, घाटी सरपंच कमला सालवी, थानाधिकारी उदयलाल बरगट सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। समारोह में अतिथियों ने सबसे पहले जोहिड़ा बावजी की पूजा-अर्चना की और मेला शुभारंभ करने वाले जनप्रतिनिधियों विधानसभा अध्यक्ष निरंजन नाथ आचार्य, पूर्व प्रधान कैप्टन दौलत सिंह राठौड़ एवं पूर्व सरपंच तेजसिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथियों का साफा और इकलाई पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व घाटी स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राठौड़ बोले- ये हमारी व्यापारिक और सांस्कृतिक धरोहर मुख्य अतिथि राठौड़ ने कहा कि कुंवारिया जोहिड़ा बावजी का मेला न केवल राजस्थान बल्कि उत्तर भारत में भी अपनी पहचान रखता है। यह व्यापारिक व सांस्कृतिक धरोहर है। पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी ने कहा कि यह मेला 64 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और अब ढाई सौ बीघा क्षेत्र में भव्य स्वरूप ले चुका है। समारोह में मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को मोमेंटो व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। अंत में मेले का ध्वज उतारा गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा बीडीओ महेश गर्ग सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *