सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 23 शिक्षकों-कर्मचारियों को नोटिस:जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया, लापरवाही दिखी तो कार्रवाई के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 23 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) जे आर डहरिया ने स्कूलों के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की। डीईओ डहरिया ने 11 सितंबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव और 22 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमगहन का निरीक्षण किया था। भटगांव में 21 शिक्षक और भृत्य लापरवाही बरतते पाए गए, जबकि जमगहन में दो शिक्षक समय पर अनुपस्थित मिले। अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश यह निरीक्षण कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशों पर किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य जिले में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है। कलेक्टर ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर निरीक्षण और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिन्हें नोटिस मिला उनमें ये शामिल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव से जिन 21 शिक्षकों और भृत्य को नोटिस जारी हुए हैं, उनमें प्रभारी प्राचार्य एम.एल. अमलीवार, व्याख्याता वाई. के. पड़वार, एन. केशरवानी, टी.पी. भारद्वाज, जी.आर. पटेल, आर.के. साव, मोईन मोहम्मद, एल.एन. साहू, विजय कुमार देवांगन, व्यायाम शिक्षक सीमा ठाकुर, सहायक शिक्षक आर.के. नारंग, कमलेश्वरी साहू, लता सिदार, राकेश कुमार जांगड़, सहा. ग्रेड 2 एस. उपाध्याय, सहा. ग्रेड 3 नरेन्द्र कुमार पटेल, भृत्य रामायण बाई चौहान, झुमरू बाचाड़, सीमा रजक, व्यावसायिक प्रशिक्षक डी. पटेल और भूपेन्द्र साहू शामिल हैं। वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमगहन से व्याख्याता संगीता श्रीवास और सहा. ग्रेड 2 प्रतिभा पटेल को नोटिस जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *