BJP नेता के बेटे संग भागी पत्नी…पति ने लगाई फांसी:बिलासपुर में बदनामी में दी जान, सुसाइड नोट जिक्र, परिजन बोले- पुलिस बचाव कर रही

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा नेता का बेटा शादीशुदा महिला को भगा कर ले गया। बदनामी के चलते उसके पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले सुसाइड नोट में इन दोनों बात का जिक्र है। परिजनों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा भाजपा नेता के बेटे और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपान है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम देवलाल मरकाम (52) है, जो किसान था। उसने पहले भी कई बार भाजपा नेता के बेटे साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ था। भाजपा नेता का बेटा किराना दुकान चलाता था। फिलहाल, परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, बेलपान का रहने वाला छोटे लाल भाजपा मंडल अध्यक्ष है। जबकि उसका बेटा दद्दू कौशिक गांव में ही किराना दुकान चलाता है। महिला अक्सर दुकान आती-जाती थी। ऐसे में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। वह महिला से मिलने भी आता था। कई बार पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा। 1 महीने बाद पति ने लगाई फांसी देवलाल मरकाम ने पत्नी को कई बार समझाइश दी। इसे लेकर सामाजिक बैठक भी हुई। अगस्त 2025 में दद्दू अनीता को भगा ले गया। 24 सितंबर को बदनामी के चलते पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जब तलाशी लगी गई तो, जेब से सुसाइड नोट में मिला, जिसमें उसने पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र किया था। सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की मांग इधर, परिजनों का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे को पुलिस बचाने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को ग्रामीण और परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला के गायब होने पर भी नहीं हुई कार्रवाई इसके अलावा परिजनों का यह भी आरोप है कि महिला के गायब होने की जानकारी होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब देवलाल ने आत्महत्या कर ली तब भी पुलिस केस दर्ज करने टालमटोल कर रही है। उन्होंने तखतपुर थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोपी लगाया है। इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा का कहना है कि मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र किया है। जिसकी जांच की जा रही है। तखतपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………………………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में प्रेमी ने किया सुसाइड, CCTV में कैद: MP के युवक को प्रेमिका से धोखा मिला तो लगाई फांसी, परिजन बोले-उकसाया गया छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर खुदकुशी कर ली। सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने चोरी-चुपके शादी भी कर ली थी। मामला पाली थाना इलाके के परसदा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *