पाकिस्तानी युवक इरफान नेपाल के रास्ते भारत आया:यूपी में उसकी मौजूदगी से एजेंसियां सतर्क, बार-बार बदले बयान

बूंदी के केशोरायपाटन में ट्रेन से गिरे पाकिस्तानी युवक इरफान से पूछताछ में सामने आया है कि वह नेपाल के रास्ते भारत के उत्तर प्रदेश पहुंचा था। केशोरायपाटन सीआई हंसराज मीणा ने बताया कि केशोरायपाटन रेलवे स्टेशन के पास जब किसी युवक की ट्रेन से गिरने की हमें सूचना मिली तो हमने उसे अस्पताल में पहुंचाया। इलाज के दौरान पूछताछ करने पर पता चला कि यह व्यक्ति पाकिस्तान का रहने वाला है और उसका नाम इरफान है। इसकी सूचना एडिशनल एसपी को दी गई। एडिशनल एसपी द्वारा सीआईडी आईबी एजेंसी को बुलाकर पाकिस्तानी नागरिक को अपनी कस्टडी में लिया गया। पाकिस्तानी व्यक्ति से कोटा की सीआईडी आईबी एजेंसी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान इरफान बार-बार अपने बयान बदल रहा है और संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है। उसके पास से यूरोपीय और भारतीय मुद्रा मिली है, लेकिन पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। युवक का दावा है कि उसने अपने दस्तावेज फेंक दिए थे, जिस पर एजेंसियां संदेह कर रही हैं। पाकिस्तानी युवक की उत्तर प्रदेश में मौजूदगी की जानकारी सामने आने के बाद राज्य की खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि युवक यूपी में कहां ठहरा और किन लोगों के संपर्क में आया। उत्तर प्रदेश में कुछ दिन रुकने के बाद वह सवाईमाधोपुर पहुंचा। कोटा की ओर जाते समय ट्रेन से गिरने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *