पंजाब के बरनाला में पुलिस ने आज (27सितंबर) सुबह बस स्टैंड के पीछे बने एक अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नशा तस्कर हिना के खिलाफ की गई, जो वर्तमान में जेल में बंद है और उस पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि यह मकान इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। पुलिस ने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकान को जमींदोज किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस स्टेशन सिटी वन के प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह, थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह और डीएसपी सिटी सतवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। हिना पर दर्ज हैं 7 केस एसपी अशोक शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों और एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम के दिशा-निर्देशों के तहत ईओ नगर सुधार ट्रस्ट की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह अवैध निर्माण काका सिंह की पत्नी हिना का है, जिस पर सात कागज़ात दर्ज हैं। 6 घरों पर चलाया पीला पंजा उन्होंने बताया कि इससे पहले बरनाला में 6 घरों पर पीला पंजा चलाया जा चुका है और एक व्यवसायिक दुकान पर भी हमने पीला पंजा चलाया है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य पंजाब से नशे की समस्या को खत्म करना है। नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


