फाजिल्का जिले के गांव सुरेश वाला में श्मशान भूमि के नजदीक गुजरती नहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव दिखाई दिया है। इसके बाद मौके पर गांव के लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने लाठी लगाकर शव को ब्रिज के पास पानी में रोक दिया। इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। स्थानीय निवासी सूरज ने बताया कि उसका दोस्त सेनिया रोड से आ रहा था। जिसने नहर में एक अज्ञात शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद श्मशान भूमि के नजदीक उन्होंने पानी में दो लाठियां लगाकर शव को ब्रिज के पास पानी में रोक दिया, ताकि शव आगे न चला जाए। इसके बाद उनके द्वारा इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई है। उनके पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिनके द्वारा मृतक के शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस का कहना है मामले में जांच की जाएगी, कि यह शव किसका है और यहां कैसे आया।


