समोदा गौठान में 18 गौवंश की मौत:कांग्रेस के निरीक्षण दल ने कहा-गौवंश के शव चील-कौवे नोच रहे,विकास बोले- भाजपा सरकार में गौवंश सुरक्षित नहीं

समोदा गांव के गोठान में गोवंश की मौत के मामले में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जांच निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान समिति के संयोजक विकास उपाध्याय समिति के सदस्य,छाया वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद दुबे, उधव राम वर्मा, कोमल साहू, जांच रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी को सौंपेंगे । विकास ने बताया की जांच के दौरान गौठान में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं। समिति ने पाया कि गौठान में लगभग 17–18 गोधन की मौत हो चुकी है, जिनके शव को चील और कौवे नोच रहे थे। गोठान की स्थिति अस्त-व्यस्त थी। विकास उपाध्याय ने कहा कि गोठान की शर्ड में 50 गाय रखने की व्यवस्था थी जिसमें अभी लगभग 250 से 300 गाय रखा जा रहा है । भाजपा सरकार में गौवंश सुरक्षित नहीं- विकास विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की सरकार बने दो साल हो गए हैं। भाजपा गौवंश के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन जब-जब भाजपा की सरकार बनती है, सबसे ज्यादा गौ तस्करी और गौवंश की हत्या होती है। छत्तीसगढ़ के चारों तरफ ओडिशा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से गौवंश बाहर जाता है और उन्हें काटकर बेचा रहा है। कांग्रेस सरकार में गौठान योजना बनाई गई थी, गांव की समितियां बनाई गई थीं, डॉक्टर की व्यवस्था की गई थी। तब गोवंश की सुरक्षा होती थी और सड़कों पर हादसे भी कम होते थे। लेकिन भाजपा ने इस योजना को खत्म कर दिया। भाजपा ने वास्तव में गौवंश की हत्या की है और सिर्फ राजनीति कर रही है। सड़क हादसे में मौत उपाध्याय ने कहा ने कहा कि आज आरंग ही नहीं, पूरे प्रदेश में सड़कों पर गौवंश घूम रहे हैं, जिससे उनकी मौत भी हो रही है और आम नागरिक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। भाजपा की सरकार कांग्रेस की गौठान योजना का नाम बदलकर भी चला सकती थी, लेकिन उन्होंने पूरी तरह बंद कर दी। विकास ने कहा कि आरंग से कैबिनेट मंत्री आते हैं, लेकिन यहां की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया। विकास ने कहा निरिक्षण के दौरान हमने पाया कि यहां 17-18 गौवंश लाश पड़ी है। लेकिन उनकी मौत के बाद उन्हें सम्मानजनक तरीके से दफनाना चाहिए था, न कि चील-कौवों के हवाले छोड़ देना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *