सीएम ने ​कहा-:ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेंगे 21 लाख

छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी जल्द शुरू किया जाएगा। साय ने कहा, हमने बंद हो चुके खेल अलंकरण समारोह को फिर से शुरू किया है। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में हुए छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक में ये घोषणा की। इस दौरान 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट और 2025-26 के वार्षिक बजट का प्रजेंटेशन और अनुमोदन किया गया। साथ ही, 2025-26 के लिए ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य एजेंडों पर चर्चा हुई। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को मिलेंगे एक करोड़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ओलंपिक खेलों में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया गया है। स्वाभाविक रूप से इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2036 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को प्रस्तावित किया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी हमें राष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। बजट बढ़ाने और कॉरर्पोरेट क्षेत्र को सहभागिता पर जोर: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया के नए परिसरों की शुरुआत की गई है। कुछ महीने पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विस्तृत चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि खेलों का बजट बढ़ाया जाए। साथ ही कॉरपोरेट क्षेत्र की सहभागिता को भी प्रेरित किया जाए। कैबिनेट मंत्री एवं संघ के उपाध्यक्ष केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जैसी खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई है, जिससे सुदूर वनांचल की खेल प्रतिभाओं को एक सुनहरा मंच मिला है। बैठक में महासचिव विक्रम सिसोदिया ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी, गजराज पगारिया एवं कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *