भरतपुर में कार से 20 लाख कैश, 40Kg चांदी जब्त:नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रोका था, मिठाई जैसे डिब्बों में भरे थे चांदी के गहने

भरतपुर की लखनपुर थाना पुलिस ने एक गाड़ी से 40 किलो चांदी और 20 लाख रुपए कैश जब्त किया है। चांदी का दोनों युवकों के पास कोई बिल नहीं था, जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। कपड़े के बैग में भरे थे 20 लाख रुपए लखनपुर थाना अधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना इलाके में एक नाकाबंदी की गई। एक दौरान एक क्रेटा गाड़ी आती हुई दिखाई दी। उसे पुलिसकर्मियों ने रुकवाकर चेक किया। मिठाई के डिब्बों की तरह कुछ डिब्बे रखे हुए थे। उन्हें देखा तो, उनके अंदर चांदी के गहने थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक कपड़े का बैग मिला। बैग में देखा तो, उसमें रुपए भरे हुए थे। गाड़ी से मिली 40 किलो चांदी और 20 लाख कैश चांदी के गहनों का जब वजन करवाया तो, कुल चांदी 40 किलो 296 ग्राम पाई गई। साथ ही रुपयों को गिनने पर 20 लाख रुपए मिले। गाड़ी में बैठे दोनों लोगों से चांदी के गहनों का बिल मांगा तो, उनके पास कोई बिल नहीं था। चांदी संदिग्ध होने पर उसे जब्त कर लिया गया। साथ ही 20 लाख रुपए भी जब्त कर लिए गए। दोनों आरोपी आगरा के रहने वाले पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम रचित निवासी संजय पैलेस जिला आगरा और दूसरे ने अपना नाम नितिन निवासी कालंदी जिला आगरा होना बताया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है की दोनों युवक कहां से चांदी लेकर आये और कहां पर चांदी लेकर जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *