पतरातू में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, पंडालों का किया निरीक्षण

रामगढ़ जिले के पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च बरकाकाना से शुरू होकर भदानीनगर, भुरकुंडा, रीवर साइड, सयाल और सौंदा बस्ती क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए पतरातू की ओर बढ़ा। इस मार्च में पतरातू अनुमंडल क्षेत्र के इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार और पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद थे। नया नगर के पूजा पंडालों और मेले में पैदल मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और पुलिस अलर्ट मोड पर है। विशेषकर सोशल मीडिया और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। गलत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *