दुकान पर खड़े वकील पर फायरिंग:पहले लगा पटाखा चला है, जब बदमाश भागा तो उसके हाथ में कट्टा देखा, एक युवक के पैर में लगे छर्रे

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। व्यक्ति के गोली तो नहीं लगी लेकिन, पास की दुकान में रखे काउंटर में कारतूस फंस गया। जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को घटना को सूचना दी। फायरिंग करने वाले बदमाश गोली चलाने के बाद फरार हो गए। दुकान पर खड़े व्यक्ति पर फायरिंग एड़वोकेड यश चौधरी निवासी गोलपुरा बाईपास के पास थाना सेवर ने बताया की वह शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर घर के पास एक दुकान पर खड़े हुए थे। दो बाइक पर बदमाश आये। उन्होंने दुकान के पास बाइक खड़ी की और मौका पाते ही उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही की गोली यश को नहीं लगी। एक छर्रा दुकान में रखे काउंटर में जाकर फंस गया। फायर करने के बाद दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। घटना स्थल पर एक युवक भी घूम रहा था। उसके पैर में छर्रे लगे हैं। हालांकि अभी तक किसी घायल को अस्पताल नहीं लाया गया है। गोली की आवाज सुन लगा पटाखा चला है यश चौधरी ने बताया की घटना के दौरान मैं बच्चों को सामान दिला रहा था। जैसे ही फायर होने की आवाज हुई तो, ऐसा लगा की किसी ने पटाखा चलाया है। यश को देखकर दोनों बाइक सवार दुकान पर रुके और, मौका पाते ही फायर कर दिया। जैसे ही मैंने बदमाशों की तरफ देखा तो, फायर करने वाला बदमाश भागने लगा। यश ने उसके हाथ में कट्टा देखा। तब पता लगा की पटाखा नहीं चला है बल्कि युवक फायर करके भागा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *