सर्व समाज सनातन समिति की बैठक:समाज सुधार, संस्कृति रक्षा और भेदभाव मिटाने पर जोर

करौली में अखिल भारतीय सर्व समाज सनातन समिति की जिला स्तरीय बैठक होटल सिद्धि विनायक में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज सुधार, सनातन संस्कृति की रक्षा और जात-पात के भेदभाव को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलेभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। समिति ने समाज में एकता, भाईचारा और सनातन संस्कृति के संरक्षण को अपना प्रमुख उद्देश्य बताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी समय में जन-जागरण अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक उत्थान के लिए विशेष पहल की जाएगी। डॉ. मेघेन्द्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है। हमें जात-पांत से ऊपर उठकर समाज की एकता और परंपराओं की मजबूती के लिए काम करना होगा।” उन्होंने युवाओं को कौशल आधारित रोजगार से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रयास करने की बात कही। वक्ताओं ने समिति का उद्देश्य समाज में समरसता, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना बताया। संगठन ने निर्णय लिया कि अगले महीनों में जिले के विभिन्न स्थानों पर सम्मेलन, धार्मिक आयोजन और जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संभाग सचिव विशाल भारत डॉ. मेघेन्द्र, संयुक्त आयुक्त जीएसटी रजनीकांत शर्मा, डॉ. लोकेश चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, कमलेश शर्मा, संजय बंसल और जितेंद्र सिंह शेखावत सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *