संत बाबा हरदासराम का 34वां वर्षी महोत्सव:रायपुर के गोदड़ीवाला धाम में झूलेलाल भगवान की निकली शोभा यात्रा, प्रवचन और सत्संग का हुआ आयोजन

रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदासराम साहेब का 34वां वर्षी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद, जलगांव साहेब के महंत साईं देवीदास और देवपुरी दरबार की महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अखंड श्री गुरुग्रंथ साहेब का पाठ, आरती, सत्संग और कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर 12 बजे भगवान झूलेलाल की बहराणा साहब की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा गोदड़ीवाला धाम से निकाली गई, जो देवपुरी होकर कमल विहार तालाब पहुंची। तालाब में विधिपूर्वक पूजा करके जय झूलेलाल, जय श्रीराम के जयघोष के साथ बहराणा साहब का विसर्जन किया गया। भजन, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5 बजे महिला मंडल द्वारा सत्संग और भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोपहर को छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज की ओर से विशेष भोज (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 6 बजे गोदड़ीवाला प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रात का कार्यक्रम रात 8 बजे बाबा की अखंड धूनी और पाठसाहेब का आरंभ हुआ। इस दौरान अमरावती के साईं राजेशलाल, चकरभाठा के साईं सुदामा लाल, मथुरा से डॉ. मनमोहनकृष्ण, साईं लालदास, बेबी कशिश और बेबी फ्रांसिसी ने भजन और कीर्तन प्रस्तुत किया। दिनभर अखंड भंडारा चलता रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। अगले दिन का कार्यक्रम महोत्सव का समापन 28 सितंबर को होगा। शाम 5 बजे से सत्संग और कीर्तन, रात 8 बजे पाठसाहेब और धूनी साहब का भोग लगाया जाएगा। रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक संत-महात्मा प्रवचन और सत्संग करेंगे। इसके बाद सुबह 4 बजे अमृत वेले में पल्लव साहब के साथ वर्षी महोत्सव का समापन किया जाएगा। यह जानकारी दरबार के सेवादार इंदर सचदेव, हरि इसरानी, अमर गिदवानी, सतीश थोरानी, पवन प्रीतवानी, अनिल तुल्यानी और दिलीप इसरानी ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *