नौकरानी बोली-रेप केस में फंसा दूंगी,बुजुर्ग से 15 लाख वसूले:75 साल के रिटायर्ड रेलकर्मी को ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, रकम से प्लॉट खरीदा

दुर्ग जिले में 75 वर्षीय रिटायर्ड रेल कर्मचारी को उनकी नौकरानी ने बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए वसूल लिए। आरोपी महिला ने वसूली के पैसे से एक प्लॉट खरीदा और करीब 5 लाख रुपए बैंक अकाउंट में जमा किए थे। रिटायर्ड रेलकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग अकेले रहते थे, 2018 में रखी थी नौकरानी यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय बुजुर्ग रेलवे से रिटायर्ड हैं और पत्नी के निधन के बाद वार्ड 24, बीएमवाई चरोदा के घर में अकेले रहते थे। उन्होंने 2018 में घर के कामकाज और खाना बनाने के लिए एक महिला को 10 हजार रुपए मासिक वेतन पर नौकरानी रखा था। रेप के झूठे केस में फंसाने की दी धमकी शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ साल बाद महिला ने काम में लापरवाही और झगड़ा शुरू कर दिया। जब बुजुर्ग ने आपत्ति जताई, तो नौकरानी ने विवाद करना शुरू कर दिया और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। धमकियों से डरकर बुजुर्ग ने दिए 15 लाख रुपए एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी महिला बुजुर्ग से कहती थी कि वह पुलिस में जाकर उनके खिलाफ बलात्कार और अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की झूठी शिकायत दर्ज करवा देगी। वह बड़े अधिकारियों से संबंध होने का हवाला देकर भी बुजुर्ग को डराती थी। इन धमकियों से डरकर पीड़ित ने पहले तीन लाख, फिर सात लाख और बाद में पांच लाख रुपए चेक के माध्यम से महिला को दे दिए। 15 लाख वसूलने के बाद 40 लाख की मांग की 15 लाख रुपए वसूलने के बाद भी आरोपी की मांग बढ़ती गई और उसने 40 लाख रुपए की और मांग रख दी। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 370/2025 धारा 308(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। वसूले गए रकम से प्लॉट खरीदा, बैंक में जमा किए पैसे पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने बुजुर्ग से 15 लाख रुपए वसूलने की बात कबूल कर ली। जांच में खुलासा हुआ कि इस रकम से उसने पंचशील नगर में एक प्लॉट खरीदा था और करीब 5 लाख रुपए बैंक खाते में जमा किए थे। पुलिस ने प्लॉट और बैंक खाते की राशि को जब्त कर लिया है। जेल भेजी गई आरोपी महिला आरोपी महिला को 27 सितंबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *