NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR के विरोध में प्रदर्शन:गृहमंत्री का मुखौटा लगातार की नारेबाजी कहा-माफियाओं जनता के मुद्दों उठाने वालों पर हो रही कार्रवाई

प्रदेश में NSUI के कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को यूथ कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का मुखौटा लगाकर उन्हें बैठे दिखाया और आस-पास हो रहे अपराध को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया । NSUI ने प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के कहा कि भ्रष्टाचार और सरकार की नाकामी उजागर करने पर छात्र नेताओं पर झूठी FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कोशिश की जा रही है। यह साबित करता है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का काम कर रहे हैं। माफियाओं को छोड़ छात्र नेताओं पर हो रही कर कार्रवाई प्रदर्शन के दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए कहा झूठी FIR वापस ली जाए। छात्र नेताओं कहा कि की जब युवा अपने हक़ और जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तब सरकार उन्हें सुनने की बजाय झूठे मामलों में फंसाने का रास्ता क्यों चुनती है। प्रभारी महामंत्री पाल ने कहा कि यह कैसा शासन है जहाँ शराब माफिया, ड्रग्स तस्कर और अपराधी खुलेआम घूमते हैं, लेकिन निर्दोष छात्र नेताओं को हथकड़ियाँ पहनाई जाती हैं? क्या यही क़ानून-व्यवस्था का मॉडल है? यह सीधे-सीधे तानाशाही का चेहरा है। NSUIय की मांगे ये रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव गावेश साहू, सोशल मीडिया इंचार्ज पुनेश्वर लहरें, जिला महासचिव रजत ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, उपाध्यक्ष अंकित बंजारे, ओझ पांडेय, अरसलन, शुभ आलोक सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *