रायपुर कोर्ट के बाहर हिस्ट्रीशीटर ने किया चाकू से हमला:भाई से पेशी में मिलने आया था, बाहर निकलने के दौरान तीन लड़कों ने की वारदात

रायपुर कोर्ट के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला हो गया है। यह हमला एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया है।युवक अपने भाई से पेशी पर मिलने आया था। मुलाकात के बाद वह घर जाने के लिए निकला। इसी समय पुरानी रंजिश को लेकर तीन लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में युवक के कोहनी और गले में चोटे आई है।
यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। हरि तांडी ने बताया कि वह दुर्गा नगर में रहता है। 24 सितंबर को अपने छोटे भाई रोहित टांडी से कोर्ट परिसर में मिलने आया था। उसका भाई जेल में बंद है वह पेशी के लिए पहुंचा था। हरि अपने भाई की पेशी होने के बाद घर जाने के लिए शाम साढ़े 4 बजे न्यायालय परिसर से बाहर जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवक पहुंच गए। इन युवकों में राहुल पांडे, आनंद बोरले और सन्नी पांडेय शामिल था। आरोपियों ने हरि को अश्लील गाली का लोन देने शुरू कर दी। फिर धक्का मुक्की देकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाकू से उसके कोहनी के पास मारा गया जिससे खून निकलने लगा। मामले में पुलिस में शिकायत के बाद FIR दर्ज की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *