जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेन्दरीबन नवागांव के बच्चों ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव में संगीत कला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कक्षा 12वीं की अंजली, प्रियंका, भूमिका, परमेश्वरी, तनीषा व लोमेन्द्र कुमार का चयन था। ये विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। प्राचार्य निमिषा भूआर्य, व्याख्याता दुष्यंत साहू, माधव ठाकुर, एस लाल साहू, भूपेंद्र साहू, गणेशराम यदु, पुष्पारानी कन्नौज, निर्मला सूर्यवानी, लेखापाल मन्नू ठाकुर, मोनिका ठाकुर, विकासखंड खेल अधिकारी बीरेंद्र देहारी ने उत्साह बढ़ाया।


