600 छात्राओं ने ईवीएम से डाला वोट:कमला नेहरू सांदीपनि स्कूल में चुनाव, स्नेहा को मिले सबसे ज्यादा वोट

भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि स्कूल में छात्र परिषद चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुआ। यहां मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया आम चुनाव जैसी रही। ईवीएम, अमिट स्याही, सेल्फी बूथ और पंक्तिबद्ध छात्राओं ने चुनाव को रोचक बना दिया। करीब 600 छात्राओं ने मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र के महत्व को न सिर्फ समझा बल्कि उसे जीकर महसूस भी किया। यह अभिनव प्रयोग विद्यार्थियों में जागरूकता और सहभागिता की भावना को और सशक्त बनाने वाला साबित हुआ। स्कूल प्रांगण में मतदान केंद्र को सजाया गया। श्रेणीवार पीठासीन अधिकारी, पी-1, पी-2, पी-3, पहचानकर्ता, ईवीएम मशीन और तर्जनी पर अमिट स्याही की व्यवस्था की गई। मतदाता छात्राओं ने वोट डालने के बाद सेल्फी बूथ पर तस्वीरें खिंचवाकर चुनाव को यादगार बनाया। अधिसूचना से लेकर परिणाम तक की ट्रेनिंग
चुनाव की अधिसूचना जारी होने से लेकर नामांकन, प्रचार-प्रसार, मतदान और परिणाम की घोषणा तक पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों को कराई गई। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा अधिकारी जैसे पद भी तय किए गए। 4 घंटे तक चला मतदान
मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक संपन्न हुआ। कुल 600 छात्राओं ने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान किया। मतगणना भी ईवीएम के माध्यम से की गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। कक्षा 12वीं की स्नेहा नन्दमेहर को सबसे ज्यादा वोट मिले और वे हेड गर्ल चुनी गईं। डिप्टी हेड गर्ल बनीं सालेहा खान (कक्षा 11वीं), सचिव बनीं रूपिका परते (कक्षा 10वीं) और उप सचिव बनीं भावना पथे (कक्षा 9वीं)। उद्देश्य- लोकतंत्र की समझ विकसित करना
स्कूल की प्राचार्या संगीता सक्सेना ने बताया कि इस प्रक्रिया का मकसद छात्राओं को लोकतांत्रिक चुनाव की विधि से परिचित कराना था। इससे मतदान के महत्व को समझने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की नींव रखी जा सकेगी। विद्यार्थियों को मिली यह सीख

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *