मेले में बीजेपी जिलाध्यक्ष का स्वागत नहीं होने पर भड़की:मेला अधिकारी की समर्थकों के साथ कहासुनी, बोले-एमपी के रिश्तेदार है, इसका मतलब ये नहीं

भरतपुर में 106 साल पुराने जसवंत प्रदर्शनी मेले में बीजेपी जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा का स्वागत नहीं होने पर भड़क गई। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं की मेला अधिकारी रामकिशन महावर से भी कहासुनी हो गई। दरअसल, शनिवार को हरिदास चौराहे स्थित नुमाइश मैदान में मेले का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद ने पूजा-पाठ के साथ इसकी शुरुआत की। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा भी वहां मौजूद थी। मेला अधिकारी के द्वारा जब उनका नाम नहीं लिख तो वे और उनके समर्थक भड़क गए। कहने लगे- आप एमपी साहब के ​रिश्तेदार है तो इसका मतलब ये नहीं नाम नहीं लेंगे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मेला अधिकारी कांग्रेस वालों के नाम ले रहे थे। मेला अधिकारी के साथ हुई बहस-जिलाध्यक्ष बोलीं-भरतपुर का प्रोटोकॉल पता नहीं है क्या उद्घाटन कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी। मेले में जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर स्वागत किया गया। लेकिन, बीजेपी जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा का स्वागत ​नहीं किया। इसके बाद वे और उनके समर्थक भड़क गए। इस दौरान मेला अधिकारी राम किशन महावर से कहासुनी हो गई। कार्यकर्ताओं ने मेला अधिकारी को कहा- आप न तो स्वागत कर रहे हो और न नाम ले रहे हो। आप बीजेपी विचारधारा के है फिर भी ऐसी स्थिति है क्या? पता नहीं जाने किस विचारधारा के है। कार्यकर्ता वीडियो में कहते नजर आ रहे है कि आप एमपी साहब के रिश्तेदार है, इसका मतलब ये नहीं। इसके बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष बोलीं-आपको पता नहीं भरतपुर का प्रोटोकॉल क्या है। इस कहासुनी के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मेले में दुनियाभर की अव्यवस्थाएं हो रखी है। इस मामले में जब बाद में शिवानी दायमा से बात की तो उनका कहना था कि मेले में आए व्यापारी मेला अधिकारी रामकिशन महावर की शिकायत कर रहे थे। वो कांग्रेस वालों का नाम ले रहे थे, ​मेरा नाम नहीं लिया। मैंने कुछ नहीं कहा, कार्यकर्ताओं ने मेला अधिकारी को कुछ कह दिया होगा। क्योंकि उन्हें लगा जिलाध्यक्ष का नाम नहीं लिया जा रहा। बाद में उसने नाम तो लिया। 6 अक्टूबर तक जसवंत प्रदर्शनी जसवंत प्रदर्शनी 6 अक्टूबर तक लगाई जाएगी। मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से व्यापारी यहां दुकानें लगाएंगे। इसके साथ ही मेले में झूले, सर्कस, मौत का कुआं सहित मनोरंजन के साधन भी मौजूद रहेंगे। 105 साल पुरानी इस प्रदर्शन की शुरुआत महाराजा किशन सिंह ने अपने दादा जसवंत सिंह की याद में शुरू की थी। कलेक्टर और एसपी ने की पूजा अर्चना
मेले के शुभारंभ के लिए कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ की, इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी और पशुपालन विभाग के अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण कर जसवंत प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। यह प्रदर्शनी पशु पालन विभाग द्वारा नुमाइश मैदान में लगाई जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *