जयपुर के अपार्टमेंट में घुसे नकाबपोश बदमाशों का VIDEO:10 मिनट तक फ्लैट का गेट तोड़ने की कोशिश करते रहे, लोगों के जागने पर भागे

जयपुर के एक अपार्टमेंट में बदमाशों ने चोरी की कोशिश की। प्रोपर्टी डीलर के फ्लैट में तीन बदमाश औजारों से भरा एक बैग लेकर पहुंचे थे। करीब 10 मिनट तक फ्लैट के गेट और लॉक तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। प्रोपर्टी डीलर परिवार के साथ घर लौटे। तब गेट पर निशान मिले। फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी में तीन नकाबपोश बदमाश नजर आए। इसके बाद सोडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वारदात आज अल सुबह की है। अपार्टमेंट में घुसे चोरों की PHOTO देखें परिवार को गेट पर मिले निशान
भरत सिंह शेखावत ने सोडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि वह प्रोपर्टी का काम करता हैं। किसी काम से वह और उनका परिवार बाहर गए हुए थे। आज सुबह घर पहुंचने पर गेट पर जगह-जगह पर निशान बने हुए थे। अपार्टमेंट में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो चोर नजर आए। सीसीटीवी में नजर आए बदमाश चोर आज सुबह करीब 5.40 बजे फ्लैट के गेट पर पहुंचे थे। फुटेज में नजर आ रहा है कि तीनों चोरों ने बारी-बारी से गेट में लोहे की रोड,सरिया पेचकस सहित अन्य औजार लगाए लेकिन गेट व लॉक तोड़ने में नाकाम रहे। एक चोर आस-पास के फ्लैटों पर भी नजर बनाए हुए था। करीब 10 मिनट बाद भाग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *