शराब पार्टी के बाद चचेरे भाई को गाड़ी से कुचला,VIDEO:150 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, घर से कार में बैठाकर लाए थे

झुंझुनूं में चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर युवक को कार से कुचलकर मार डाला। देर रात दोनों चचेरे भाइयों ने गांव के एक युवक के साथ मिलकर शराब पार्टी की। घर जाते समय दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक भाई सड़क पर खड़ा होकर बात करने लगा। इतने दूसरा भाई अपने अपने दोस्त के साथ कार से आया और उसे कुचल दिया। 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र की जीणी पंचायत का है। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला… सूरजगढ़ थाना अधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने बताया- जीणी पंचायत निवासी सुरेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि शुक्रवार शाम 8:30 बजे उनके भाई इंद्र सिंह का बेटा प्रदीप और गांव का युवक मान सिंह उनके बेटे विजय (35) को घर से गाड़ी में बैठाकर ले गए। तीनों ने जीणी स्थित पेट्रोल पंप के पास बैठकर शराब पार्टी की। देर रात लगभग 11 बजे घर लौटते समय तीनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद विजय बाहर आकर फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान प्रदीप और मानसिंह ने विजय को गाड़ी से कुचल दिया। सिणी पेट्रोल पंप पर काम करने वाले गांव के दो युवकों ने रात 11:20 बजे मुझे फोन करके बताया कि विजय को एक गाड़ी कुचलकर चली गई है। मेरे पहुंचने से पहले जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस ने विजय को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पुलिस ने बताया कि घटना पेट्रोलपंप के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो में विजय शुक्रवार रात 11 बजकर 14 मिनट पर पेट्रोलपंप के बाहर फोन पर बात करते हुए दिख रहा है। इसी दौरान पीछे एक सफेद रंग की अर्टिगा गाड़ी उसे कुचलने की कोशिश करती है। मगर विजय साइड में हट जाता है। इसके बाद गाड़ी थोड़ी आगे जाकर रुकती है। विजय गाड़ी के पास जाकर बात करता है। इसके बाद गाड़ी में सवार युवक गाड़ी को बैक करके विजय को कुचल दिए और 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। 2 आरोपी गिरफ्तार
धर्मेंद्र मीणा ने बताया-परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर प्रदीप और मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ​शनिवार दोपहर 1 बजे पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विवाद किस बात को लेकर हुआ,इसकी जांच की जा रही है। विजय के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विजय खेती कर परिवार चलाता था। घर का इकलौता था, अब परिवार में विजय की पत्नी, 5 साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। उसकी एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। आरोपी प्रदीप टैक्सी चलाता है, जबकि उसका साथी मानसिंह खेती करता है। यह भी पढ़ें दुकानदार को कुचलते हुए निकली पिकअप, VIDEO:दुकान से घर लौट रहा था; परिजन बोले- युवक ने फोन कर बुलाया, हत्या की गई कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में तेज रफ्तार पिकअप ने दुकानदार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर बाइक सवार 3 युवक भी थे, जिनसे दुकानदार बात कर रहा था। इसके बाद वह दौड़ते हुए सड़क की तरफ गया था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *