महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला:राहुल-प्रियंका पर टिप्पणी पर जताई नाराजगी, इस्तीफा मांगा

प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाले बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। इसको लेकर जिला महिला कांग्रेस ने पाली रोड पीजी कॉलेज के सामने शनिवार की शाम 6 बजे पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की है। इस्तीफा दें विजयवर्गीय जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी शिवहरे के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम में महिलाओं ने मंत्री विजयवर्गीय के इस बयान की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए वहीं पार्टी संगठन को भी कठोर कार्यवाही करना चाहिए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी शिवहरे ने बताया कि कैलाश विजयवर्गीय का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है वे अपने बयानों को समझ नहीं पा रहे कि किसके लिए क्या बोलना चाहिए, उन्होंने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को लेकर घृणित टिप्पणी की है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। महिला कांग्रेस इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान अनिता शिवहरे, पूर्ति शिवहरे, दुलारी बाई मीणा, शबाना मंसूरी, राधिका शिवहरे, मीना माहौर, सूजी आर्य, द्रोपती माहौर, ममता राठौर, कैलाशी राठौर आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *