बालोद में स्वास्थ्य विभाग की नर्स से मारपीट:आरोपी रास्ते में स्कूटी रोककर शादीशुदा महिला को साथ रहने बनाया दबाव; इनकार करने पर हमला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक शादीशुदा नर्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने रास्ते में उसकी स्कूटी रोककर साथ रहने का दबाव बनाया। जब नर्स ने इनकार कर दिया तो सरेआम डंडे से पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने अर्जुन्दा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंडा थाना क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय शादीशुदा नर्स (एएनएम) जो अर्जुन्दा क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। ड्यूटी पर जा रही थी, तभी अर्जुन्दा में ग्राम अंडा निवासी आरोपी कृष्णा कुमार बाइक से आया और नर्स की स्कूटी रोककर साथ रहने को लेकर विवाद करने लगा। रास्ता रोककर डंडे से पीटा, गाली-गलौज की नर्स ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, अर्जुन्दा छोटू ढाबा रोड के पास आरोपी कृष्णा कुमार ने गालियां दीं और कहा कि तुम मेरे साथ क्यों नहीं रहती। इसके बाद उसने थप्पड़ मारा और लकड़ी के डंडे से पिटाई की। नर्स के मुताबिक हमले के बाद उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं और वह ड्यूटी पर भी नहीं जा सकीं। घटना की शिकायत पर अर्जुन्दा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *