बरनाला में 15 लाख की चोरी का खुलासा:पुलिस ने चार को अरेस्ट किया, 3 हरियाणा के कैथल जिला निवासी

पंजाब के बरनाला जिले की पुलिस ने एलबीएस कॉलेज के पास बंद पड़े एक मकान में हुई 15 लाख रुपए नकद और गहनों की चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 3 लाख 77 हजार रुपए नकद, 484 ग्राम चांदी, 32 ग्राम सोना, एक कार, पेचकस, नकली नंबर प्लेट और दो डमी पिस्तौल बरामद की हैं। यह चोरी 10 अगस्त को हुई थी जब एलबीएस कॉलेज रोड निवासी सुनील कुमार अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से नकदी, जेवर तथा जरूरी दस्तावेज गायब थे। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसमें आरोपी एक गाड़ी में सवार होकर आते दिखे थे। तीन आरोपी हरियाणा के कैथल निवासी एसपी डिटेक्टिव अशोक शर्मा ने बताया कि डीएसपी राजिंद्रपाल सिंह और सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की टीम ने जांच करते हुए सुखमंदर सिंह (निवासी जिला मुक्तसर), गुरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह उर्फ सुनील और हरविंदर सिंह (तीनों निवासी जिला कैथल, हरियाणा) को पकड़ा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुखमंदर सिंह एक पेशेवर अपराधी है, जिस पर मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर और राजस्थान के जोधपुर में असला एक्ट, इरादा कत्ल और झगड़े के करीब 9 मामले दर्ज हैं। वहीं, गुरविंदर उर्फ गुरी कनाडा से डिपोर्ट होकर आया है और उस पर जिला संगरूर में चोरी का मामला दर्ज है। गुरविंदर उर्फ सुनील पर जिला पटियाला में नशा तस्करी का मामला दर्ज है, जबकि हरविंदर सिंह पर नशा तस्करी के साथ बलात्कार और इरादा कत्ल का भी केस दर्ज है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *