जालंधर में ड्राइविंग सीखती युवती ने हॉकर कुचला:कार बैक करते ब्रेक की जगह रेस दबाई; पूर्व मंत्री के घर भी घुसाई, उनकी नई गाड़ी टूटी

पंजाब के जालंधर में पूर्व मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर रविवार सुबह एक हादसा हो गया। जहां कार सीख रही युवती ने एक्सीडेंट कर दिया। जिसमें अखबार बांटने वाला एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवती ने कार बैक करते हुए ये हादसा कर दिया। घटना में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की निजी गाड़ी और उनका घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल हुए युवक का इलाज सिविल अस्पताल जालंधर से करवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। साथ ही हादसा ग्रस्त गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार गाड़ी सीख रही युवती की एक बड़ी गलती के कारण हादसा हुआ है। घायल के बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हादसे की 2 तस्वीरें.. हॉकर और पूर्व मंत्री ने बताई हादसे से जुड़ी 2 बातें… पुलिस के जांच अधिकारी की 2 अहम बातें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *